Latest होमपेज की ताज़ा हेडलाइन यहां अपने-आप दिखेगी
शनिवार, 08 सितंबर 2026
Uncategorized

खड़गवां के नए थाना प्रभारी बने निरीक्षक रमेश कुमार

📅 08 October 2026✍️ mediajunctionlive👁 — बार पढ़ा गया
खड़गवां के नए थाना प्रभारी बने निरीक्षक रमेश कुमार

खड़गवां के नए थाना प्रभारी बने निरीक्षक रमेश कुमार

जायसवालउप निरीक्षक सुनील तिवारी का नागपुर चौकी तबादला

खड़गवां। पुलिस विभाग में हुए स्थानांतरण के तहत खड़गवां थाना में नए थाना प्रभारी के रूप में निरीक्षक रमेश कुमार जायसवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं खड़गवां थाना में पूर्व में थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ उप निरीक्षक सुनील कुमार तिवारी का स्थानांतरण नागपुर चौकी किया गया है।पुलिस विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के बाद खड़गवां थाना की जिम्मेदारी अब निरीक्षक रमेश कुमार जायसवाल संभालेंगे। उनके पदभार ग्रहण करने के साथ ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था तथा आम लोगों की शिकायतों के त्वरित निराकरण को लेकर पुलिसिंग पर विशेष ध्यान दिए जाने की उम्मीद है।बताया जाता है कि खड़गवां थाना क्षेत्र में ग्रामीण एवं दूरस्थ इलाकों की बड़ी आबादी आती है। ऐसे में नए थाना प्रभारी के सामने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई, यातायात व्यवस्था तथा आम नागरिकों के साथ बेहतर पुलिस समन्वय बनाए रखना प्रमुख जिम्मेदारियों में शामिल रहेगा।

शेयर करें:

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें

लेटेस्ट खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं