Latest होमपेज की ताज़ा हेडलाइन यहां अपने-आप दिखेगी
शनिवार, 08 सितंबर 2026
Uncategorized

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का मनेंद्रगढ़ में ऐतिहासिक स्वागत, जेसीबी से हुई पुष्पवर्षा, ढोल-ताशे और आतिशबाजी से गूंजा शहर

📅 19 November 2026✍️ mediajunctionlive👁 — बार पढ़ा गया
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का मनेंद्रगढ़ में ऐतिहासिक स्वागत, जेसीबी से हुई पुष्पवर्षा, ढोल-ताशे और आतिशबाजी से गूंजा शहर

तीन सौ बाइक और पचास से अधिक चारपहिया वाहनों के साथ निकली ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ रैली, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर के नेतृत्व में हुआ भव्य आयोजन, फ्लैक्स-बैनरों से सजा पूरा मनेंद्रगढ़।

मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पूर्व सांसद एवं विधायक माननीय श्री दीपक बैज जी के मनेंद्रगढ़ आगमन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर के अध्यक्ष सौरव मिश्रा के नेतृत्व में हनुमान मंदिर, नदी पार के समीप भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। स्वागत स्थल पर जेसीबी मशीन के माध्यम से फूलों की वर्षा की गई। ढोल-ताशों की गूंज और आतिशबाजी के बीच प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार अभिनंदन किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए पूरे मनेंद्रगढ़ शहर को फ्लैक्स, बैनर और स्वागत संदेशों से सजाया गया था। शहर के प्रमुख मार्गों पर जगह-जगह स्वागत बैनर लगाए गए थे। पूरे आयोजन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।

स्वागत कार्यक्रम के पश्चात माननीय दीपक बैज जी ने हनुमान मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर के नेतृत्व में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत विशाल वाहन रैली निकाली गई। इस रैली में लगभग 300 बाइक और 50 से अधिक चारपहिया वाहन शामिल हुए। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर के अध्यक्ष सौरव मिश्रा के नेतृत्व में निकली इस वाहन रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं समर्थकों ने भागीदारी निभाई।

वाहन रैली हनुमान मंदिर, नदी पार से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग एवं बाजार क्षेत्र से होते हुए खेड़िया टॉकीज के समीप स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान पूरे मार्ग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला। विशाल वाहन काफिले ने प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को यादगार स्वरूप प्रदान किया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय दीपक बैज जी का मनेंद्रगढ़ आगमन हम सभी कांग्रेसजनों के लिए गौरव और उत्साह का अवसर है। उनके स्वागत के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा व्यापक तैयारियां की गई थीं। जिस तरह कांग्रेस कार्यकर्ताओं, युवाओं और आम नागरिकों ने स्वागत कार्यक्रम एवं ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ वाहन रैली में भागीदारी निभाई, वह संगठन की एकजुटता और सक्रियता को दर्शाता है। मिश्रा ने कहा कि लगभग 300 बाइक और 50 से अधिक चारपहिया वाहनों की सहभागिता के साथ निकली वाहन रैली ने कार्यक्रम को व्यापक स्वरूप दिया। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, मंडलम एवं सेक्टर अध्यक्षों, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस सहित समस्त कांग्रेसजनों और आम नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जी का मनेंद्रगढ़ में जिस उत्साह और आत्मीयता के साथ स्वागत किया गया, वह जिले में कांग्रेस संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं की एकजुटता को दर्शाता है। सभी कांग्रेसजनों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया है।

पूर्व विधायक भरतपुर-सोनहत गुलाब कमरों ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनता के मुद्दों पर संघर्ष करना होगा।

मनेंद्रगढ़ विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी रहे रमेश सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जी के आगमन पर मनेंद्रगढ़ में जिस तरह कांग्रेसजनों ने एकजुट होकर भव्य स्वागत किया और ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत विशाल वाहन रैली निकाली, वह संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं के उत्साह को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ कांग्रेसजनों की उत्साहपूर्ण भागीदारी सराहनीय रही। कांग्रेस संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं का समर्पण कार्यक्रम में स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी ने कहा कि मनेंद्रगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत और ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ वाहन रैली एक महत्वपूर्ण आयोजन रहा। कार्यकर्ताओं की मेहनत और सहभागिता ने कार्यक्रम को व्यापक स्वरूप प्रदान किया है।

स्वागत एवं वाहन रैली कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर के पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें अध्यक्ष सौरव मिश्रा, कोषाध्यक्ष मो. सलीम रजा, उपाध्यक्ष निरंजन जायसवाल, मुकेश अग्रवाल, मो. इमरान खान (टन्नू), दीपक सिंह, राशिद अली एवं देव कुमार सिंह, महामंत्री मो. सईद, राजेश खोपागड़े, शोभना वर्मा, अनिल केरकेट्टा, खोनेश्वर प्रसाद (के.डी.), सुनील शुक्ला, रंजीत सिंह रैना एवं रंजन शर्मा, सचिव मो. सफी, गुलबशिया, मोहिनी महतो, सितेश्वर सिंह, अर्जुन सिंह, अजीत सिंह, गुलाम असगर, शुभम सिंह, नन्द किशोर एवं संजय यादव, कार्यकारिणी सदस्य अनुज कुमार, धर्मपाल सिंह, हर्ष खटिक, विनोद जांगड़े, रमाकांत सिंह एवं प्रदीप सोनी, प्रवक्ता वाजिद अली एवं अरुण कटारे, मीडिया प्रभारी बादल मलिक एवं अफसर अली, कार्यालय प्रभारी मुदित अग्रवाल, सह कार्यालय प्रभारी अब्दुल ऐफाज तथा सोशल मीडिया प्रभारी सोनू गुप्ता एवं दीपेश केसरवानी उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन, मंडलम एवं सेक्टर अध्यक्ष, पार्षदगण, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवादल के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।

शेयर करें:

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें

लेटेस्ट खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं